गोरखपुर, अगस्त 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता । मुंबई के स्वर्ण कारोबारी दादा साहब हांके के कथित रूप से करोड़ों रुपये के आभूषण लेकर फरार होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस प्रकरण में पीपीगंज के एक स्वर्ण कारीगर की तहरीर पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ रंगदारी, जबरन वसूली, धमकी और फिरौती मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ लाख रुपये नकद और करीब 25 ग्राम सोना बरामद करने का दावा किया है। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: करोड़ों की ठगी का आरोपी सर्राफा दादासाहेब हांके पुलिस के हत्थे चढ़ा महाराष्ट्र के सतारा जिले के निवासी महेश श्रीरंग जाधव कई वर्षों से पीपीगंज में सोना गल...