Gorakhpur News: रंगदारी के आरोप में दो युवक हिरासत में, पिस्टल बरामद
गोरखपुर, सितम्बर 14 -- Gorakhpur News: जंगल धूसड़, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल छात्रधारी चौकी अंतर्गत जंगल पकड़ी गांव से सोमवार शाम को पुलिस ने दो युवकों को रंगदारी मांगने के आरोप में उठाया है। दोनों युवकों के पास से पुलिस ने पिस्टल बरामद होने की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने सोमवार शाम करीब छह बजे जंगल पकड़ी गांव से दोनों युवकों को हिरासत में लिया। आरोप है कि उन्होंने बड़ी रेतवाहिया निवासी एक व्यक्ति से रंगदारी की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और दोनों को हिरासत में ले लिया। इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तलाशी के दौरान इनके पास से पिस्टल मिलने की बात सामने आ रही है। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.