गोरखपुर, अक्टूबर 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। रंग-बिरंगी झालरों की चमक, दूधिया रोशनी में नहाई सड़कें, जगह-जगह सजे स्वागत द्वार और दीवारों पर उकेरे गए आध्यात्मिक-पौराणिक प्रसंग। विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में निकलने वाली पारंपरिक शोभायात्रा के स्वागत के लिए गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर तक का मार्ग सजकर तैयार है। महानगर की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने के साथ ही नगर निगम ने शोभायात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए भी इंतजाम किए हैं। रास्ते से अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए हैं, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई गई है। खुले नालों को ढंकने के साथ बिजली के लटकते तारों को व्यवस्थित किया गया है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पर्वों के उत्साहपूर्ण माहौल में न हो सुरक्षा की अ...