गोरखपुर, अगस्त 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया में जिले के 510 विद्यालयों का भौतिक सत्यापन पूरा हो गया है। डीएम की अध्यक्षता में प्रत्येक तहसील स्तर पर गठित समितियों ने विद्यालयों का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट तैयार की। सत्यापन के बाद सभी 510 विद्यालयों की रिपोर्ट बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन फीड कर दी गई है। जांच में आठ विद्यालय ऐसे पाए गए हैं, जिन्हें परीक्षा केंद्र बनाया जाना संभव नहीं है। इन विद्यालयों की सूचना भी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। डीआईओएस अजीत सिंह ने बताया कि सत्यापन के दौरान परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए निर्धारित विभिन्न मानकों की जांच की गई। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड को नहीं मिली 647 स्कूलों की सत्यापन रिपोर्ट इसमें विद...