गोरखपुर, जुलाई 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज के मैदान पर स्पोर्ट्स एंपोरियम के तत्वावधान में आयोजित मानसून गोल्ड कप 2026 (7-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट) के चौथे दिन शुक्रवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिन का पहला मुकाबला उत्तर प्रदेश पुलिस जोन बी टीम एवं सहारा स्पोर्टिंग क्लब के मध्य खेला गया। सहारा स्पोर्टिंग क्लब ने को पुलिस जोन बी की टीम को 3-0 से करारी शिकस्त दी। दूसरा मुकाबला उत्तर प्रदेश पुलिस जोन एवं मिलनो फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। 26वें मिनट में अमित कुमार ने पहला गोल कर टीम का खाता खोला। इसके बाद 32वें मिनट में अबुद्दीन ने दूसरा गोल किया तथा 36वें मिनट में अमित कुमार ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल दागकर पुलिस जोन को 3-0 की शानदार जीत दिलाई। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: मिलानो क्लब न...