गोरखपुर, सितम्बर 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर,राजीव दत्त पाण्डेय। किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक पहुंचाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए लागू यूपी एग्रीस योजना के तहत गोरखपुर मंडल में टेक्निकल असिस्टेंट की तैनाती शुरू हो गई है। बुधवार को महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र, चौकमाफी में कृषि एवं मत्स्य योजना के तहत चयनित 72 कृषि और 13 मत्स्य टेक्निकल असिस्टेंट को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। उनका अभिमुखीकरण किया गया।

तैनाती की प्रक्रिया गोरखपुर मंडल के चार जिलों में कृषि के 95 और मत्स्य के 28 टेक्निकल असिस्टेंट तैनात किए जाने हैं। शेष पदों पर चयन प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। एग्रीकल्चर फाइनेंस कारपोरेशन इंडिया लिमिटेड की ओर से गोरखपुर मंडल के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह ने चयनित टेक्निकल असिस्टेंट को नियुक्ति पत्र दिए। उन्होंने बताया कि...