Gorakhpur News: यूपीएसएससी भर्ती में मारवाड़ बिजनेस स्कूल के विवेक चयनित
गोरखपुर, अगस्त 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) की ओर से आयोजित सहायक लेखाकार एवं लेखा परीक्षक भर्ती-2024 में शहर के आर्य नगर उत्तरी निवासी विवेक कुमार का चयन आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश में सहायक लेखाकार पद पर हुआ है। विवेक कुमार गंगा लाल गुप्ता के पुत्र हैं। वह मारवाड़ बिजनेस स्कूल, गोरखपुर के पूर्व छात्र रहे हैं और वर्तमान में वहीं वाणिज्य विभाग में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। उपलब्धि से विद्यालय परिवार तथा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सहकर्मियों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.