Gorakhpur News: युवाओं में दिखी आसमान छूने की ललक, दूसरे दिन सात रॉकेट-20 कैनसैट लॉन्च
गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। नारायणी नदी का तट दूसरे दिन सोमवार को भी रॉकेट के प्रक्षेपण और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रयोगों का गवाह बना है। आसमान की ओर बढ़ते मॉडल रॉकेट और उनके साथ छोड़े जा रहे छोटे उपग्रहों (कैनसैट) के जरिए देशभर से आए विद्यार्थी अपने तकनीकी कौशल को परखते नजर आए। कोई रॉकेट की उड़ान की सफलता पर उत्साहित था तो कोई लॉन्चिंग के बाद मिले आंकड़ों में अपने प्रयोग के नतीजे तलाश रहा था। सोमवार को सात मॉडल रॉकेट और 20 कैनसैट प्रक्षेपित किए गए। दो दिन में आठ मॉडल रॉकेट और 39 कैनसैट का प्रक्षेपण हो चुका है। इन-स्पेस की ओर से आयोजित कैन-7यूसेट और मॉडल रॉकेट्री इंडिया स्टूडेंट कंप्टीशन के दूसरे दिन की गतिविधियों में 27 टीमों ने हिस्सा लिया। लॉन्चिंग के बाद विद्यार्थियों के लिए असली परीक्षा आंकड़ों के विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.