गोरखपुर, अगस्त 26 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ठाकुरनगर गांव के महुलीपुरवां टोले में युवती से मारपीट, मोबाइल तोड़ने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता परमशीला देवी की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि रात करीब आठ बजे उनकी बेटी रीमा बरामदे में पड़ोस के बच्चों के साथ बैठी थी। आरोप है कि इसी दौरान आर्यन सहानी ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी और एंड्राइड मोबाइल तोड़ दिया। बेटी को बचाने पहुंची परमशीला से भी गाली-गलौज की गई। अगले दिन शिकायत करने पहुंचने पर पानमती, नीरज और अनुपा ने भी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Basti News: मारपीट की अलग-अलग चार घटनाओं में 14 नामजद पुलिस जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: नहर के पास युव...