Gorakhpur News: युवती को भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज
गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने संतकबीर नगर जिले के जोखा निवासी अनिल गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती की मां ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 20 सितंबर 2026 को अनिल गुप्ता उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। महिला के अनुसार, स्थानीय थाने पर प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बड़हलगंज पुलिस ने आठ अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.