गोरखपुर, अक्टूबर 28 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवती के बाबा ने आरोप लगाया है कि युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस युवती और आरोपित की तलाश में जुटी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 26 अक्तूबर की सुबह करीब 10 बजे युवती के परिजन उसे घर पर छोड़कर खेत में काम करने चले गए थे। इसी दौरान गांव का निवासी अन्नू गौड़ कथित तौर पर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। यह भी पढ़ें- Roorki News: नाबालिग बेटी को ले जाने का आरोप, युवक के खिलाफ तहरीर परिजन खेत से लौटे तो युवती घर पर नहीं मिली। इसके बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी ...