गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव की युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवती की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 जुलाई की शाम करीब सात बजे लक्ष्मीपुर द्वितीय टोला पतरकी निवासी मोनू उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बावजूद युवती का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर युवती और आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...