Gorakhpur News: युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने में युवक पर केस
गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: गोला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती को बेलीपार थाना क्षेत्र का एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। युवती के भाई ने युवक पर बहन को ले जाने और घर से जेवर व नकदी लेकर जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। भाई के मुताबिक उसकी बहन घर से आधार कार्ड, मार्कशीट, मां के जेवर और 76 हजार रुपये लेकर गई है। तहरीर के आधार पर गोला पुलिस ने बेलीपार क्षेत्र के कमल निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.