Gorakhpur News: युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
गोरखपुर, जुलाई 7 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी गोविंद प्रजापति, निवासी सिकंदराजीतपुर, थाना बृजमनगंज, के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार, 3 जुलाई की रात करीब 11 बजे आरोपी उनकी पुत्री को अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवती अपनी शादी के लिए बनवाए गए जेवर भी साथ ले गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.