गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा कस्बे के वार्ड नंबर 10 निवासी एक युवती ने अपने पिता और छोटे भाई पर प्रताड़ित करने, धमकी देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उसके कमरे का ताला और लॉकर तोड़कर एक लाख रुपये नकद, जेवर और मोबाइल चोरी कर लिया गया था। इस मामले में पहले भी मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब दोबारा धमकी और प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने एसएसपी से शिकायत की। उनके निर्देश पर पुलिस ने पिता और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वार्ड नंबर 10 निवासी गोल्डी अग्रहरि ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि उसका छोटा भाई दीपक अग्रहरि चोरी और जुआ खेलने का आदी है। आरोप है कि उसके पिता प्रभुनाथ अग्रहरि भी भाई का सहयोग करते हैं। युवती के मुताबिक, पहले उसके कमरे का त...