Gorakhpur News: युवती के लापता होने में युवक पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 11 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवती की मां ने कैलाश नगर टोला निवासी सचिन पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। मां के अनुसार, उनकी बेटी तीन अक्टूबर की भोर करीब तीन बजे घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.