Gorakhpur News: युवती के अपहरण के आरोप में युवक पर केस दर्ज
गोरखपुर, अगस्त 11 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा। झंगहा थानाक्षेत्र की एक युवती को गगहा थानाक्षेत्र के गजपुर निवासी एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। युवती के पिता ने तहरीर देकर कहा कि 10 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे गगहा क्षेत्र के गजपुर निवासी युवक विपिन उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन करने के बावजूद युवती का कहीं पता नहीं चल सका। उन्होंने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताया है। पुलिस आरोपी युवक विपिन के खिलाफ अपहरण का दर्ज कर युवती की तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.