Gorakhpur News: युवतियों पर फब्तियां कसते युवक पर केस दर्ज
गोरखपुर, जुलाई 5 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत चौरीचौरा पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने शहीद स्मारक परिसर में युवतियों पर फब्तियां कसने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया। एंटी रोमियो टीम प्रभारी एसआई नीरज मौर्य और रिक्रूट आरक्षी मनीष राय गश्त पर थे। इसी दौरान शहीद स्मारक में घूमने आई युवतियों पर अशोभनीय टिप्पणियां करने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके से पोखरभिंडा निवासी वीरू पासवान पुत्र भवन पासवान को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.