Gorakhpur News: युवक पर चाकू से हमला, चार हिरासत में
गोरखपुर, अगस्त 12 -- Gorakhpur News: -बड़हलगंज इलाके की घटना, पुलिस कर रही जांच बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में बुधवार सुबह प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घर से बाहर निकल रहे युवक के पेट में चाकू मारने के बाद आरोपित भागने का प्रयास कर रहा था। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपितों को हिरासत में लेने के साथ घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। ग्रामीणों के मुताबिक, घटना से पहले दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई थी।मंगलपुर निवासी सुभावती देवी पत्नी गंगाधर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे उनका बेटा शिवम घर से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान मदरहा गांव निवासी प्रिंस साहनी पुत्र राममिलन साहनी अपने साथ मदरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.