गोरखपुर, अगस्त 17 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र के गोडसरी गांव निवासी राहुल को पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने गोपालपुर चौराहे पर घेरकर लाठी-डंडे और चुरला से पीट दिया। हमले में उसका सिर फट गया और शरीर पर चोटें आईं। राहुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अगस्त की शाम वह गोपालपुर चौराहे पर निशा अस्पताल के सामने था। तभी भोला, अनमोल, जय हिंद का पुत्र और कुछ अज्ञात लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान-माल की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...