गोरखपुर, जुलाई 10 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के महादेवा जंगल स्थित निर्माणाधीन मकान में एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने एक सप्ताह बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। महादेवा जंगल निवासी कुश कुमार चौधरी (24) का शव बीते सप्ताह घर से करीब 300 मीटर दूर बृज किशोर यादव के निर्माणाधीन मकान में चौखट से प्लास्टिक की बोरियों में प्रयुक्त रस्सी के सहारे लटका मिला था। मृतक के बड़े भाई दीनानाथ चौधरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने पहले उसके भाई की गला कसकर हत्या की और बाद में साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को चौखट से लटका दिया। उन्होंने बताया कि शव के गले के पीछे रस्सी के निशान के अलावा शरीर पर घसीटे जाने और अन्य चोट...