Gorakhpur News: युवक की इलाज के दौरान मौत
गोरखपुर, सितम्बर 4 -- Gorakhpur News: मोतीराम अड्डा। खोराबार थाना क्षेत्र के रमलखना के सिपाही टोला निवासी विजय कुमार यादव (32) पुत्र रामभजन यादव की गुरुवार दोपहर संदिग्ध हाल में तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए एम्स ले गए, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विजय तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और दो बच्चों का पिता था। उसकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.