गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। जीआरपी गोरखपुर की टीम ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भाप इंजन के पास से पकड़ा गया। आरोपी की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र के बाबू परसौनी वार्ड नंबर-14 निवासी मनोज शर्मा (32) पुत्र नत्थू शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 25 हजार रुपये बताई जा रही है। जीआरपी आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...