गोरखपुर, अगस्त 1 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर। नगर निगम के 80 करोड़ रुपये के म्यूनिसिपल बॉंड की तैयारियां तेज हो गई हैं। उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर बैंक के चयन के बाद एस्क्रो अकाउंट खोल कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए। इसी कड़ी में तीन अगस्त को बॉंड सलाहकार, मर्चेंट बैंकर्स, ट्रस्टी और अन्य विशेषज्ञों की टीम गोरखपुर आएगी और आगे की रणनीति बनाएगी।

बॉंड जारी करने के लिए प्रक्रियाएं म्यूनिसिपल बॉंड जारी करने से पहले एस्क्रो अकाउंट, इंटरेस्ट पेमेंट अकाउंट, सिंकिंग फंड अकाउंट और डेट सर्विस रिजर्व अकाउंट (डीएसआरए) खोलने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार सोमवार को बॉंड प्रक्रिया से जुड़े बॉंड सलाहकार अनुराग अरुण, सीएम सौरभ अग्रवाल, मर्चेंट बैंकर्स मेसर्स एके कैपिटल, मेसर्स टिप्सन कंसल्टेंसी सर्विसेज, ला फर्...