गोरखपुर, अगस्त 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। नगर निगम के 80 करोड़ रुपये के म्युनिसिपल बांड जारी करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सोमवार को विशेषज्ञों की टीम गोरखपुर पहुंचेगी। विशेषज्ञों की टीम में बॉन्ड सलाहकार अनुराग अरुण, सीए सौरभ अग्रवाल, मर्चेंट बैंकर्स मेसर्स एके कैपिटल, मेसर्स टिप्सन कंसल्टेंसी सर्विसेज, ला फर्म राजरानी भल्ला, रजिस्ट्रार एवं ट्रांसफर एजेंट पूर्वा शेयर रजिस्ट्री और ब्रांड ट्रस्टी मेसर्स बिकन ट्रस्टी के प्रतिनिधि शामिल हैं। टीम नगर निगम के रिकॉर्ड, वित्तीय व्यवस्था और बॉन्ड जारी करने की तैयारियों की समीक्षा करेगी। नगर निगम के लेखाधिकारी नागेंद्र सिंह बताते हैं कि इस बैठक के बाद बॉन्ड जारी करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...