गोरखपुर, सितम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। इस्माइलपुर स्थित काजी जी के मैदान में जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। जलसे में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। मुख्य अतिथि तहरीक उलमा-ए-हिंद के चेयरमैन डॉ मुहम्मद खालिद अय्यूब मिस्बाही ने मोहब्बत-ए-रसूल के विषय पर विस्तार से तकरीर की। उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी पूरी इंसानियत के लिए रहमत, अमन, भाईचारे और बेहतर चरित्र का आदर्श है। सच्ची मोहब्बत-ए-रसूल केवल जुबान से इजहार करने का नाम नहीं, बल्कि आपकी सुन्नत और सीरत को अपनी जिंदगी में अपनाने का नाम है। अध्यक्षता करते हुए मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी ने इश्क-ए-रसूल की अहमियत पर रोशनी डाली।उन्होंने कहा कि मुसलमान की जिंदगी में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्...