गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। साइबर ठगों ने खोराबार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से 3.36 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुर चौराहा निवासी रामानंद यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है, जिसका वह नियमित संचालन करते हैं। वह बहन के इलाज के लिए एक निजी अस्पताल का नंबर खोज रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल में बार-बार वाई-फाई और इंटरनेट अपने आप बंद और चालू होने लगा। उन्हें लगा कि मोबाइल में तकनीकी समस्या है, लेकिन बाद में पता चला कि उनका मोबाइल हैक हो चुका है। रामानंद के अनुसार 30 जून को उनके खाते से कुछ रकम निकल गई, लेकिन उस समय उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।इसके बाद 3 जुलाई की सुबह करीब 8:43 ब...