Gorakhpur News: मोबाइल पर टिप्पणी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार हिरासत में
गोरखपुर, जुलाई 15 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-12 स्थित बंजारा टोला में बुधवार को एक युवक द्वारा दूसरे युवक की बहन के मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत करने को लेकर की गई टिप्पणी विवाद का कारण बन गई। मामूली कहासुनी देखते ही देखते दो पक्षों के बीच तनाव में बदल गई और दोनों ओर से दर्जनों लोग मौके पर जुट गए। आरोप है कि दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पीपीगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.