Gorakhpur News: मोबाइल छीनने से नाराज किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान
गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- Gorakhpur News: हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव थाने की हरनहीं चौकी क्षेत्र के कोहटा घुरहू गांव में मंगलवार को मोबाइल फोन को लेकर भाई से हुए विवाद के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने घर के कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना का विवरण जानकारी के मुताबिक, किशोरी मोबाइल फोन पर कुछ देख रही थी। इसी दौरान छोटे भाई ने उसके हाथ से जबरन मोबाइल छीन लिया और दोबारा मोबाइल नहीं देने की बात कही। इससे नाराज होकर किशोरी कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। परिवार के लोगों ने इसे सामान्य नाराजगी समझा और ध्यान नहीं दिया। देर शाम तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.