Gorakhpur News: मोबाइल छिनैती के तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- Gorakhpur News: पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। बेलाकांटा क्षेत्र से मोबाइल छीनने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल भी बरामद किया है। बुधवार की रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इस दौरान बसंतपुर गांव के पास तीन संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उनकी पहचान गब्बर सिंह (32), रामनाथ साहनी (20) और शिवमंगल सिंह (22) निवासी बसंतपुर, थाना पिपराइच के रूप में हुई। तलाशी के दौरान गब्बर सिंह के कब्जे से लावा मोबाइल और शिवमंगल सिंह के पास से मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोबाइल को कुछ दिनों तक इस्तेमाल करने के बाद बेचने की तैयारी में थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.