Gorakhpur News: मोबाइल चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, 12 फोन बरामद
गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट पुलिस ने ई-रिक्शा में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपितों की पहचान कांशीराम आवास निवासी रोहित डोम, अभय सिंह, और रामगढ़ निवासी सनी निषाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 16 अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे एक व्यक्ति ई-रिक्शा से यूनिवर्सिटी चौराहे जा रहा था। ई-रिक्शा में पहले से दो लोग पीछे बैठे थे। चौराहे के पास उतरने के बाद ई-रिक्शा चालक बिना किराया लिए तेजी से भाग निकला। यात्री ने जेब देखी तो मोबाइल गायब था। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक और उसके साथ बैठे दोनों लोगों ने मोबाइल चोरी कर लिया था। पीड़ित ई-रिक्शा की तलाश करते हुए कांशीराम आवास, चिड़ियाघर के पास पहुंचा और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.