गोरखपुर, सितम्बर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। दिव्यांगजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित विशेष मोबाइल कोर्ट में 116 दिव्यांगजनों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। केन्द्र सरकार के मुख्य दिव्यांगजन आयुक्त व राज्य दिव्यांगजन आयुक्त, जिला प्रशासन और सीआरसी के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम हुआ। कोर्ट में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला चिकित्सालय, खाद एवं रसद विभाग, परिवहन विभाग, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, मनोविकास, आयुष्मान भारत और आधार कार्ड विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समस्याओं में ज्यादातर दिव्यांगजनों की समस्या यूडीआईडी कार्ड, पेंशन, बस पास, रेल पास, पारिवारिक पेंशन कुछ मामले में संपत्ति विवाद भी शामिल था। इस अवसर पर दिव्यांगजन आयुक्त एस गोविंद राज, विकास त्रिवेदी, प्रो. हिमांशु शेखर झा, अवर सचिव मेराजुद्दीन...