Gorakhpur News: मोतीराम अड्डा से गुम दो बच्चे सीसीटीवी की मदद से बरामद
गोरखपुर, अगस्त 28 -- Gorakhpur News: मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। रक्षाबंधन पर मायके जा रही महिला के दो बच्चे शुक्रवार को मोतीराम अड्डा चौराहे से अचानक गुम हो गए। दरअसल, गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बड़गोनिया निवासी सरिता राजभर पत्नी मनोज राजभर रक्षाबंधन मनाने खोराबार थाना क्षेत्र के भैंसहा जर्दा स्थित मायके जा रही थीं। मोतीराम अड्डा चौराहे पर उनकी छह वर्षीय बेटी आकांक्षा और चार वर्षीय बेटा नमन अचानक गुम हो गए। बच्चों के नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।चौकी प्रभारी सौरभ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चौराहे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और बच्चों की तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान दोनों बच्चे मोतीराम अड्डा से गोरखपुर की ओर कस्बे में सकुशल मिल गए। पुलिस ने बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.