गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गोरखपुर मैरेज हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से आगामी 23 अक्तूबर को निशुल्क आंखों की जांच तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन सिविल लाइंस स्थित नेपाल क्लब में किया गया है। रविवार को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के बाद अध्यक्ष एसए रहमान और संजय श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में एक निजी अस्पताल की तरफ से आंखों की जांच के साथ मोतियाबिंद ऑपरेशन भी होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...