Gorakhpur News: मॉर्निंग वॉक पर निकला युवक लापता, मुकदमा दर्ज
गोरखपुर, जुलाई 8 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चौमुखा के धनहिया निवासी एक युवक मॉर्निंग वॉक पर निकला, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। युवक की मां धवन्ती की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के अनुसार, उनका पुत्र योगेंद्र उर्फ किशन प्रजापति बुधवार सुबह करीब चार बजे रोज की तरह टहलने और व्यायाम के लिए निकला था। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर युवक की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.