गोरखपुर, अक्टूबर 22 -- Gorakhpur News: ब्रह्मपुर, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र के सिंहपुर स्थित बिजहरा देवी मंदिर पर दशहरा का मेला देखने गए युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सिंहपुर के मल्ल टोला निवासी अजय तिवारी ने झंगहा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अजय तिवारी के अनुसार, वह अपने दोस्तों के साथ बिजहरा देवी मंदिर पर दशहरा का मेला देखने गए थे। मेला देखने के बाद वह मंदिर परिसर में बैठे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग कथित तौर पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने लगे। यह भी पढ़ें- Basti News: दुर्गापूजा देखने पहुंचे युवक की पिटाई अजय का आरोप है कि वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस को...