गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: गोला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र के भिटहा में मेला देखकर लौट रहे युवक को दूसरे गांव के युवकों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई और मां के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और तीन-चार अज्ञात पर मारपीट तथा अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। दुरुई गांव निवासी अभिषेक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अक्टूबर की शाम वह भिटहा से रामलीला का मेला देखकर लौट रहा था। रास्ते में भवजीतपुर गांव के मुकुल यादव, अतुल यादव और उनके साथ मौजूद तीन-चार अन्य लोगों ने उसे रोककर मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मूर्ति विसर्जन विवाद मामले में 13 पर दलित उत्पीड़न का केस अभिषेक के मुताबिक, शोर सुनकर उनके भाई ल...