Gorakhpur News: मेन सप्लाई पर पेड़ गिरने से 160 गांवों बिजली हुई गुल
गोरखपुर, सितम्बर 1 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। रहीमाबाद से आई 33 केवीए की मेन सप्लाई पर भीमापार के पास मंगलवार को पेड़ गिरने के कारण घघसरा व पाली उपकेन्द्र से जुड़े 160 गांवों की गुल हो गई। बिजलीकर्मी पेड़ को हटाकर बिजली बहाल करने में जुटे हुए है।चार घंटे बाद भी क्षेत्र में बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। क्षेत्र में दोपहर बाद हुई तेज बरसात हवा के कारण रहीमाबाद से घघसरा व पाली उपकेन्द्र पर 33केवीए के मेन सप्लाई पर भीमापार के पास पेङ गिर गया।जिससे दोनों उपकेन्द्र से जुड़े 160 गंवों की बिजली गुल हो गई। सूचना पर बिजलीकर्मी मौके पर पहुंचकर पेङ को हटाकर बिजली आपूर्ति में बहाल करने में जुटे है। चार घंटे बाद देर शाम तक भी बिजली बहाल नहीं हो सकी थी, जिसके कारण लोग काफी परेशान दिखे।अवर अभियंता जयराम गुप्ता ने बताया मेन सप्लाई पर पेड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.