Gorakhpur News: मेडिकल छात्रों की पुलिसकर्मियों पर हमला करते वीडियो सामने आया
गोरखपुर, सितम्बर 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। कैंट क्षेत्र में शनिवार देर रात होटल के पास हंगामे के दौरान एम्स के मेडिकल छात्रों की पुलिसकर्मियों से मारपीट का वीडियो सामने आया है। सीसी कैमरे की फुटेज में तीन छात्र पुलिसकर्मियों पर हेलमेट से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कैंट पुलिस फुटेज में नजर आ रहे छात्रों की पहचान करने में जुटी है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। शनिवार रात करीब एक बजे एम्स के करीब 12 एमबीबीएस छात्र एक होटल में जन्मदिन की पार्टी के बाद बाहर निकले थे। बताया जा रहा है कि सड़क पर छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान सादे कपड़ों में वहां से गुजर रहे कैंट थाने के दो सिपाहियों ने छात्रों को समझाकर विवाद शांत कराने का प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.