गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: गुलरिहा इलाके के मेडिकल कॉलेज रोड स्थित मोगलहा में महिंद्रा शोरूम के सामने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक हुंडई वरना कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।जानकारी के मुताबिक, कार लखनऊ नंबर की है। कार में कुछ दिन से खराबी आ रही थी, जिसकी शिकायत मालिक ने कंपनी से की थी। शुक्रवार सुबह कंपनी के शोरूम का चालक कार को चलाकर गुलरिहा स्थित सर्विस सेंटर शोरूम ले जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह मोगलहा के पास महिंद्रा शोरूम के सामने पहुंचा, कार के इंजन से तेज धुआं निकलने लगा। चालक ने कार रोककर देखा तब तक आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।सूचना पर स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक ह...