गोरखपुर, अगस्त 9 -- Gorakhpur News: भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 सुअरज निवासी सुशील सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर मुर्गी फार्म से डीजल, बैटरी-इन्वर्टर और पंखा चोरी होने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि गोड़सरी गांव में स्थित उनके मुर्गी फार्म से शनिवार रात चोर बैटरी, इन्वर्टर, मुर्गी फार्म का पंखा और करीब 40 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। रविवार सुबह फार्म पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...