Gorakhpur News: मुरादाबाद और लखनऊ के खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड
गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सहजनवा के मुरारी इण्टर कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय 70 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी बालक-बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले हुए। सोमवार को अंडर 14 बालक वर्ग के 23 किलो भार वर्ग में लखनऊ के देव ने बरेली के हिमांशु सिंह को रोमांचक मुकाबले में पराजित करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं, तीसरे स्थान पर गोरखपुर के यश प्रताप और श्रेयश राठौर रहे। 25 किलो भार वर्ग में बरेली के इंद्रजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद के वंश को पराजित किया, जबकि तीसरे स्थान पर लखनऊ के गुरमीत और कानपुर के आयुष वर्मा रहे। 27 किलो भार वर्ग में मुरादाबाद के शिव राणा ने प्रयागराज के सूर्य प्रताप विश्वकर्मा को पराजित किया, वहीं सहारनपुर के आनंद कुमार को तीसरे स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.