Gorakhpur News: मुख्य सफाई निरीक्षक पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू
गोरखपुर, अगस्त 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। उपसभापति पूनम सिंह की शिकायत पर नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक दिनेश बिरोनिया के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। मंडलायुक्त ने शिकायत की जांच की जिम्मेदारी अपर आयुक्त (न्यायिक) द्वितीय राजेश कुमार श्रीवास्तव को सौंपी है। जांच अधिकारी ने मुख्य सफाई निरीक्षक को पत्र भेजकर शिकायत में लगाए गए आरोपों पर एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। नगर निगम की उपसभापति एवं पार्षद पूनम सिंह ने मंडलायुक्त से मुख्य सफाई निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। भ्रष्टाचार को लेकर पांच बिंदुओं पर शिकायत की गई थी। इनमें गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन पर कूड़े की तौल में गड़बड़ी, वैज्ञानिक विधि से कूड़े का निस्तारण नहीं करने और रात्रि कालीन सफाई में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.