गोरखपुर, अगस्त 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर अब महानगरवासियों को विवाह और सामाजिक आयोजनों के लिए महंगे निजी स्थलों की तलाश नहीं करनी पड़ेगी। बशारतपुर में करीब 2593 वर्गमीटर में 3.10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कल्याण मंडपम् (कन्वेंशन सेंटर) की बुकिंग घर बैठे ऑनलाइन कराई जा सकेगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस दो मंजिला कन्वेंशन सेंटर में करीब 300 लोगों के बैठने की क्षमता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काट कर इसका लोकार्पण कर निर्माण कार्य का जाएजा लिया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे बशारतपुर कल्याण मंडपम का लोकार्पणस्थल निर्माण की जानकारी वार्ड नंबर-80 राप्तीनगर, मौजा बशारतपुर में नगर निगम की यह जमीन लंबे समय स...