गोरखपुर, नवम्बर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस देने की घोषणा किए जाने के बावजूद लोक निर्माण विभाग आईटीआई सहित जनपद के कई विभागों में कर्मचारियों में बोनस का भुगतान नहीं होने से नाराजगी है। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी नेता अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं इं सौरभ श्रीवास्तव, आईटीआई की विनीता सिंह अन्य कर्मचारियों ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों को अवगत कराया कि उनके विभाग में अभी तक बोनस भुगतान की प्रक्रिया भी प्रारंभ नहीं की गई है। इस पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के अपने गृह जनपद गोरखपुर में ही शासन के आदेशों और मुख्यमंत्री की मंशा का भी अधिकारियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। यह भी पढ...