गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। स्पोर्ट्स एंपोरियम के तत्वावधान में सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज के मैदान पर आयोजित मानसून गोल्ड कप 7-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन गुरुवार को सेंट एंड्रयूज क्लब एवं मिलानो फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। मैच के पांचवें मिनट में आयुष कुमार ने शानदार गोल कर मिलानो क्लब को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने कई आक्रमण किए, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मिलानो फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 1-0 से अपने नाम कर लिया। मैच के मुख्य अतिथि इंडियन फुटबॉल टीम के खिलाड़ी आलोक निषाद रहे। यह भी पढ़ें- Shravasti News: फुटबॉल प्रतियोगिता के प्रथम सेमीफाइनल मैच में 62वीं वाहिनी भिनगा ने 59वीं वाहिनी नानपारा को 18-0 से हराकर फाइनल में बनाई आलोक ने हाल ही म...