गोरखपुर, नवम्बर 1 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर। गोलघर स्थित जलकल भवन परिसर में 314 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित मिक्स्ड यूज कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 52 करोड़ रुपये तक अनुदान मिलने की उम्मीद है। शनिवार को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) डिवीजन की दो सदस्यीय टीम ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। टीम ने कॉम्प्लेक्स की मौजूदा स्थिति, निर्माण की संभावनाओं और प्रस्तावित सुविधाओं का जायजा लिया।टीम में सेतु दिवाकर और यूसीएफ कंसल्टेंट नीरूजा गुप्ता शामिल रहीं। उन्होंने जलकल भवन परिसर के अलावा नगर निगम के चटोरी गली, गोलघर मल्टीलेवल पार्किंग और शहीद बंधू सिंह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का भी निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: मिक्स्ड यूज कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के ल...