गोरखपुर, जुलाई 3 -- Gorakhpur News: खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र में मिक्सर प्लांट में घुसकर प्लांट इंचार्ज और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। हालांकि न्यायालय में पेशी के दौरान उसके पक्ष में पहले से अरेस्ट स्टे होने की जानकारी मिलने पर उसे मुचलके पर रिहा कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के लहसड़ी गांव निवासी अमित चौधरी के रूप में हुई है। खोराबार पुलिस ने उसे शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर दोपहर में न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के दौरान पता चला कि आरोपित को पूर्व में अरेस्ट स्टे प्राप्त है, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर उसे मुचलके पर छोड़ दिया गया।मामला डांगीपार गांव स्थित एक मिक्सर प्लांट में हुई मारपीट से जुड़ा है। प...