गोरखपुर, सितम्बर 3 -- Gorakhpur News: महावनखोर/कैम्पियरगंज, हिटी। क्षेत्र के महावनखोर रेलवे हाल्ट के गेट नंबर 19सी से करीब 600 मीटर उत्तर गुरुवार शाम करीब पांच बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से 45 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से नौतनवा की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में युवक आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कैम्पियरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...