गोरखपुर, अक्टूबर 10 -- Gorakhpur News: पीपीगंज। नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 19 स्थित फैमिली मार्ट में एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना मार्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में व्यक्ति एक-एक कर सामान के पैकेट उठाकर अपनी शर्ट के अंदर पेट के पास छिपाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि मार्ट के स्टाफ को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने व्यक्ति से पूछताछ करने का प्रयास किया। इस दौरान वह स्टाफ के हाथ से खुद को छुड़ाकर मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में फैमिली मार्ट के मालिक प्रशांत दूबे ने पीपीगंज चौकी पुलिस को सूचना दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...